सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हीरो (सीक्रेट) : Rhonda Byrne की मोटीवेशनल बुक का रिव्यू

हीरो किताब की पुस्तक समीक्षा. बेस्ट मोटीवेश्नल बुक. जीवन में सफलता कैसे पाए , बताएगी यह किताब. जाने कैसे -


हमने और आपने रेलवे स्टेशन पर "करोड़पति कैसे बने" जैसे शीर्षक की किताबें जरूर देखी होगी। यहां तक मैने तो खरीद कर पढ़ी भी। शायद आपने भी पढ़ी होगी, इस तरह की किताबें।
ऐसी किताबें अगर आपको आकर्षित कर रही है तो मतलब साफ हैं। कोई तो ऐसी शक्ति है तो जो चुम्बक की तरह आपका ध्यानाकर्षण किताब ओर खिंच लाती हैं।  यही बात इस किताब यानी "हीरो" में कहीं गई हैं। लेकिन मूझे यह किताब सबसे अलग लगीं।
कुछ महीने पहले मेरे एक दोस्त ने पूछा कि मूझे एक ऐसी किताब बताओ । जिसमें सफल डॉक्टरों की खुद की असली हीरो बनने की कहानियां हो। ताकि मै भी प्रेरित होकर NEET और AIIMS की तैयारी अच्छे से कर सकूं। शायद मूझे तब इस किताब के बारें मालूम होता है तो मैं उसे यही किताब पढ़ने को कहता।

संक्षेप में जानकारी
अब आपको साफ हो गया होगा कि आखिर यह किस तरह किताब हैं। लेकिन फिर भी किताब समीक्षा फॉर्मेंट के चलते आपको सबकुछ संक्षेप बता देता हुं।

किताब का नाम : हीरो
लेखिका : रॉन्डा बर्न
भाषा : हिन्दी अग्रेजी सहित दुनिया की तमाम भाषाओं में उपलब्ध
मुख्य प्रकाशक/कॉपीराइट : दी सेक्रेट
हिन्दी संस्करण का प्रकाशक : मंजूल प्रकाशन, भोपाल
हिन्दी संस्करण मूल्य : 350/-
हिन्दी अनुवादक : डॉ. सुधीर दीक्षित

क्या हैं खास
इसमें जीवन की बड़ी सफलता के जंग के उन हीरो की कहानियां बताई गई हैं, जिसने सबकुछ खोने पर भी हार नहीं मानी और अतंत: सफलता की जंग बड़ी शान के साथ जीत गए।  खास बात यह की इसमें शुन्य से शिखर तक का सफर अच्छे चार खण्डो में विभाजित कर बताया गया हैं।
जो हैं - 1.सपना  2. हीरो  3.खोज   4.विजय
 अगर आप अभी जीरो पर हैं तो यह किताब आप पढ़ सकते हैं। साथ ही कई अच्छे उनके मोटीवेशनल क्योट्स भी शामिल किए गए हैं।
सबसे बड़ी बात की आप इस पृथ्वी पर क्यो हैं यह बखुबी से बताया गया हैं। जब आप यह जान लोगो तो आपको अपने जीवन की सही दिशा मिल जाएगी। इसमें कोई दोहराय नहीं हैं।

क्या है बेकार
वैसे इसमें जितना बताया गया हैं वो सबकुछ बेस्ट हैं। मूझे कोई कमी नजर नहीं आई।

किसको पढ़नी चाहिए ? 
जो हारे हुए हैं। जिन्हे कुछ भी नहीं प्राप्त नहीं हुआ हैं। साथ यह किताब उन लोगो के लिए फायदेमंद साबित होगी ,जो अभी शिखर पर चढ़ने को सोच रहे हैं। परन्तू उन्हे समझ में नहीं आ रहा कि जीवन में इसकी शुरूआत कैसे और कहां करे ? साथ ही आने वाली समस्याओं से कैसे निपटे ?
यह किताब निठल्लों व भाग्य पर भरोसा करने वालों को भी जरूर पढ़नी चाहिए।

कहां से खरीदे 
यह पुस्तक बाजार के साथ नीचे दिए फोटो पर क्लिक कर अमेजन से ऑनलाइन खरीद सकते हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रणथंभौर से उठी जागरूकता की आवाज: सर्वाइकल कैंसर को हराने के लिए एकजुट हुए विशेषज्ञ और पत्रकार

अक्सर कहा जाता है कि जानकारी ही बचाव है, और जब बात महिलाओं के स्वास्थ्य की हो, तो सही जानकारी जीवनरक्षक साबित हो सकती है।  इसी उद्देश्य के साथ, 26 और 27 नवंबर को सवाई माधोपुर के रणथंभौर में यूनिसेफ (UNICEF) और फ्यूचर सोसाइटी ग्रुप ने एक दो-दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया।  इस महामंथन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों, वरिष्ठ पत्रकारों और शिक्षाविदों ने एक सुर में कहा— "सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) लाइलाज नहीं है, बस हमें समय रहते जागना होगा ।" कार्यशाला की शुरुआत में डॉ. मनीषा चावला ने जो आंकड़े रखे, वे चौंकाने वाले हैं। भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। दुनिया भर में इस बीमारी से होने वाली कुल मौतों में से लगभग एक-तिहाई अकेले भारत में होती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण जानकारी का अभाव और शर्म है, जिसके चलते महिलाएं डॉक्टर के पास तब पहुंचती हैं जब बहुत देर हो चुकी होती है। भारत में सर्वाइकल कैंसर की वजह से हर दिन लगभग 200 महिलाएं इस दुनिया को छोड़कर चली जाती है। यानी हमारे देश में हर 8 मिनट में एक महिला इस रोग के कार...

डिग्री के दिन लदे, अब तो स्किल्स दिखाओं और जॉब पाओ

  भारत में बेरोजगारी के सबसे बड़े कारणों में प्रमुख कारण कार्य क्षेत्र के मुताबिक युवाओं में स्किल्स का भी नहीं होना है। साफ है कि कौशल को बढ़ाने के लिए खुद युवाओं को आगे आना होगा। क्योंकि इसका कोई टॉनिक नहीं है, जिसकी खुराक लेने पर कार्य कुशलता बढ़ जाए। स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद युवाओं को लगता है कि कॉलेज के बाद सीधे हाथ में जॉब होगी। ऐसे भ्रम में कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा हर दूसरा स्टूडेंट रहता है। आंखें तब खुलती है, जब कॉलेज की पढ़ाई खत्म होने के बाद बेरोजगारों की भीड़ में वो स्वत :  शामिल हो जाते है। क्योंकि बिना स्किल्स के कॉर्पोरेट जगत में कोई इंटरव्यू तक के लिए नहीं बुलाता है, जॉब ऑफर करना तो बहुत दूर की बात है। इंडियन एजुकेशन सिस्टम की सबसे बड़ी कमी- सिर्फ पुरानी प्रणाली से खिसा-पीटा पढ़ाया जाता है। प्रेक्टिकल पर फोकस बिल्कुल भी नहीं या फिर ना के बराबर होता है। और जिस तरीके से अभ्यास कराया जाता है, उसमें स्टूडेंट्स की दिलचस्पी भी उतनी नहीं होती। नतीजन, कोर्स का अध्ययन के मायनें सिर्फ कागजी डिग्री लेने के तक ही सीमित रह जाते है।   बेरोजगारों की भी...

राजनीति में पिसता हिंदू !

कांग्रेस की जयपुर रैली महंगाई पर थी, लेकिन राहुल गांधी ने बात हिंदू धर्म की. क्यों ? सब जानते है कि महंगाई इस वक्त ज्वलंत मुद्दा है. हर कोई परेशान है. इसलिए केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी रैली के लिए राजस्थान को चुना. लेकिन बात जो होनी थी, वो हुई नहीं. जो नहीं होनी चाहिए थी, वो हुई. साफ है कि हिंदुस्तान की राजनीति में धर्म का चोली-दामन की तरह साथ नजर आ रहा है. भारतीय जनता पार्टी मुखर होकर हिंदू धर्म की बात करती है. अपने एजेंडे में हमेशा हिंदुत्व को रखती है. वहीं 12 दिसंबर को जयपुर में हुई कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में राहुल के भाषण की शुरुआत ही हिंदुत्व से होती है. राहुल गांधी ने कहा कि गांधी हिंदू थे, गोडसे हिंदुत्ववादी थे. साथ ही खुलकर स्वीकर किय़ा वो हिंदू है लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं है. यानी कांग्रेस की इस रैली ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है. बहस है- हिंदू बनाम हिंदुत्ववादी. इस रैली का मकसद, महंगाई से त्रस्त जनता को राहत दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना था. महंगाई हटाने को लेकर अलख जगाने का था. लेकिन राहुल गांधी के भाषण का केंद्र बिंदु हिंदू ही रह...