सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज की बड़ी खबरें : 16 सितम्बर 2018

आज की बड़ी खबरें, देश-विदेश सहित राजस्थान की जानेंं आज की ताजा खबरें शॉर्ट में. Today Latest News






देश-
नई दिल्ली : कल दुसरे दिन भी हुई PM के साथ अर्थव्यवस्था समीक्षा बैठक | बैठक में भाग लेने के बाद बोले वित्त मंत्री, जेटली ने कहा- वर्तमान अर्थव्यवस्था की हालात से खुश हैं PM मोदी
नई दिल्ली : CBI ने कहा - नीरव व चौकसी को भगाने में हमारा कोई हाथ नहीं | राहुल गांधी के आरोप लगाने के बाद CBI ने दी सफाई

मुबंई : बेरोजगारी पर बोलें पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, कहा- सरकार ने 4.5 करोड़ लोगों को दिया मुद्रा लोन और देश में स्टार्टप्स की स्थिति अच्छी

जयपुर : मोदी के मंत्री रामदास अठावले ने कहा- सरकार हमें फोकट में देती है  पेट्रोल-डीजल, रेट से क्या लेना-देना |   साथ ही गरीब सवर्णों को 25% आरक्षण देने पर जताई सहमति

मुबंई: इंडिया टूडे का कार्यक्रम में बोले बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव, कहा- 2019 में ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी का होगा PM उम्मीदवार | राहुल गांधी भी पहले कह चुके है यही बात

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर का स्थानीय निकाय चुनाव अक्टूबर-नवम्बर में, राज्य निर्वाचन आयोग ने कल की घोषणा | पहले चरण के मतदान आठ अक्टूबर से होगें शुरू

नई दिल्ली : मंहगाई पर बाबा रामदेव ने कुछ यूं ली चूटकी ; कहा- रूपए की इतना बेइज्जती कभी नहीं देखी, शर्म को भी शर्म आ जाए | यूपीए सरकार में मंहगाई पर बाबा ने कसा था तंज , "हमें 30 रूपए में पेंट्रोल देने वाली चाहिए सरकार" 

विदेश-

ब्राजील ने भारत-पाक पर लगाया आरोप , कहा - दोनो देश  गन्ना किसानों को सब्सिडी देकर बढ़ा रहे चीनी का उत्पादन | जिससे चीनी के दाम फर्श पर गिर गए - ब्राजील | भारत बन सकता  हैं सबसे बड़ा चीनी निर्यातक, ब्राजील को सता रहा यह डर 

कॉलम्बो : श्रीलंका के राष्ट्रपति ने ऑस्ट्रेलिया से शीर्ष राजनयिको को बुलाया वापस | राजनयिको ने कहा - राष्ट्रपति का फोन नहीं उठाने पर बुलाया गया हैं वापस

फीलीपींस में माखुत तूफान का तराहीमाम, 3 लोगो की गई जानें | 184 किमी/प्रति घंटा से चलने वाले तूफान से चीन-हॉन्गकांग को भी खतरा

इंडोनेशिया : आग लगने से 150 सवार  नाव डूबी, 13 की मौंत | तेज हवा के चलते बचाव कार्य में पंहुची बाधा

राजस्थान-

कोटा : CM राजे का गौरव रथ पहुंचा कोटा, कहा - हमने 36 कौम को गले लगाया | साथ ही गहलोत के बयान पर किया पलटवार, कहा- विधानसभा में जनता के लिए एक शब्द भी नहीं बोला

जोधपुर : काला हिरण केस में तब्बू, सोनाली, नीलम व सैंफ को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट जाएगी राजस्थान सरकार | सलमान को इस मामले में पांच साल की सुनाई गई थी सजा, अभी बैल पर बाहर है सलमान 

जयपुर : दरवाजा नहीं टूटा तो खिड़की की ग्रिल तोड़ घर में घुसे तीन चोर | सो रही वृद्धा के चिल्लाने पर उसकी की हत्या, बीच-बचाव में आये पोते का भी फोड़ा सिर | मानसरोवर के VIP एरिया की हैं घटना, सीसीटीवी फुटेज में कच्छा बनियान में भागते नजर आये चोर

चित्तौंड़गढ़ : जमीन नामंतरण के एवज में 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ गये सरपंच व पूर्व सरपंच | एसीबी इंटेलिजेंस उदयपुर टीम की बड़ी कामयाबी, भदेसर के बांगुड़ गांव का हैं मामला

सीकर : मोबाइल चार्ज नहीं करने पर शराबी पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या , आरोपी खुद ने गुनाह को कबुला | सालासर के डुंगरास गांव की है घटना

↔↔↔↔↔↔
🆓 आप अपना ई- मेल डालकर हमे free. में subscribe कर ले।ताकी आपके नई पोस्ट की सुचना मिल सके सबसे पहले।
⬇⏬subscribe करने के लिए इस पेज पर आगे बढ़ते हुये ( scrolling) website के अन्त में जाकर Follow by Email लिखा हुआ आयेगा । उसके नीचे खाली जगह पर क्लिक कर ई-मेल डाल के submit पर क्लिक करें।⬇⏬
फिर एक feedburn नाम का पेज खुलेगा।  वहां कैप्चा दिया हुआ होगा उसे देखकर नीचे खाली जगह पर क्लिक कर उसे ही लिखना है। फिर पास में ही " ♿complate request to subscription" लिखे पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपको एक ई मेल मिलेगा। जिसके ध्यान से पढकर पहले दिये हुये लिंक पर क्लिक करना है।

फिर आपका 🆓 मे subscription.  पुर्ण हो जायेगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा, कमेन्ट बॉक्स मे टिप्पणी जरूर कीजिए।।साथ ही अपने दोस्तो के साथ पोस्ट को शेयर करना मत भूले। शेयर करने का सबसे आसान तरीका-
☑ सबसे पहले उपर साइट मे "ब्राउजर के तीन डॉट पर " पर क्लिक करें करें।
☑ फिर  "साझा करे या share करें पर " लिखा हुआ आयेगा। उस पर क्लिक कर लिंक कॉपी कर ले।
☑ फिर फेसबुक पर पोस्ट लिखे आप्शन में जाकर लिंक पेस्ट कर दे।इसी तरह से whatsapp. पर कर दे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रणथंभौर से उठी जागरूकता की आवाज: सर्वाइकल कैंसर को हराने के लिए एकजुट हुए विशेषज्ञ और पत्रकार

अक्सर कहा जाता है कि जानकारी ही बचाव है, और जब बात महिलाओं के स्वास्थ्य की हो, तो सही जानकारी जीवनरक्षक साबित हो सकती है।  इसी उद्देश्य के साथ, 26 और 27 नवंबर को सवाई माधोपुर के रणथंभौर में यूनिसेफ (UNICEF) और फ्यूचर सोसाइटी ग्रुप ने एक दो-दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया।  इस महामंथन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों, वरिष्ठ पत्रकारों और शिक्षाविदों ने एक सुर में कहा— "सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) लाइलाज नहीं है, बस हमें समय रहते जागना होगा ।" कार्यशाला की शुरुआत में डॉ. मनीषा चावला ने जो आंकड़े रखे, वे चौंकाने वाले हैं। भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। दुनिया भर में इस बीमारी से होने वाली कुल मौतों में से लगभग एक-तिहाई अकेले भारत में होती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण जानकारी का अभाव और शर्म है, जिसके चलते महिलाएं डॉक्टर के पास तब पहुंचती हैं जब बहुत देर हो चुकी होती है। भारत में सर्वाइकल कैंसर की वजह से हर दिन लगभग 200 महिलाएं इस दुनिया को छोड़कर चली जाती है। यानी हमारे देश में हर 8 मिनट में एक महिला इस रोग के कार...

आधुनिकता की दौड़ में पीछे छूटते संस्कार

किसी भी देश के लिए मानव संसाधन सबसे अमूल्य हैं। लोगों से समाज बना हैं, और समाज से देश। लोगों की गतिविधियों का असर समाज और देश के विकास पर पड़ता हैं। इसलिए मानव के शरीरिक, मानसिक क्षमताओं के साथ ही संस्कारों का होना अहम हैं। संस्कारों से मानव अप्रत्यक्ष तौर पर अनुशासन के साथ कर्तव्य और नैतिकता को भी सीखता हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह हैं कि स्कूल और कॉलेजों में ये चीजें पाठ्यक्रम के रूप में शामिल ही नहीं हैं। ऊपर से भाग दौड़ भरी जिंदगी में अभिभावकों के पास भी इतना समय नहीं हैं कि वो बच्चों के साथ वक्त बिता सके। नतीजन, बच्चों में संस्कार की जगह, कई और जानकारियां ले रही हैं। नैतिक मूल्यों को जान ही नहीं पा रहे हैं।  संसार आधुनिकता की दौड़ में फिर से आदिमानव युग की तरफ बढ़ रहा हैं। क्योंकि आदिमानव भी सिर्फ भोगी थे। आज का समाज भी भोगवाद की तरफ अग्रसर हो रहा हैं। पिछले दस सालों की स्थिति का वर्तमान से तुलना करे तो सामाजिक बदलाव साफ तौर पर नज़र आयेगा। बदलाव कोई बुरी बात नहीं हैं। बदलाव के साथ संस्कारों का पीछे छुटना घातक हैं।  राजस्थान के एक जिले से आई खबर इसी घातकता को बताती हैं। आधुनि...

राजनीति में पिसता हिंदू !

कांग्रेस की जयपुर रैली महंगाई पर थी, लेकिन राहुल गांधी ने बात हिंदू धर्म की. क्यों ? सब जानते है कि महंगाई इस वक्त ज्वलंत मुद्दा है. हर कोई परेशान है. इसलिए केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी रैली के लिए राजस्थान को चुना. लेकिन बात जो होनी थी, वो हुई नहीं. जो नहीं होनी चाहिए थी, वो हुई. साफ है कि हिंदुस्तान की राजनीति में धर्म का चोली-दामन की तरह साथ नजर आ रहा है. भारतीय जनता पार्टी मुखर होकर हिंदू धर्म की बात करती है. अपने एजेंडे में हमेशा हिंदुत्व को रखती है. वहीं 12 दिसंबर को जयपुर में हुई कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में राहुल के भाषण की शुरुआत ही हिंदुत्व से होती है. राहुल गांधी ने कहा कि गांधी हिंदू थे, गोडसे हिंदुत्ववादी थे. साथ ही खुलकर स्वीकर किय़ा वो हिंदू है लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं है. यानी कांग्रेस की इस रैली ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है. बहस है- हिंदू बनाम हिंदुत्ववादी. इस रैली का मकसद, महंगाई से त्रस्त जनता को राहत दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना था. महंगाई हटाने को लेकर अलख जगाने का था. लेकिन राहुल गांधी के भाषण का केंद्र बिंदु हिंदू ही रह...