सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"21 दिन अगर गंभीरता से नहीं लिए, तो भारत 21 साल पीछे चला जाएगा"

21 दिन यानी 14 अप्रैल तक पूरा भारत लॉकडॉउन हैं। पीएम मोदी ने 24 मार्च की रात 8 बजे टीवी पर देशवासियों  को संबोधित किया। पीएम ने कहा, आज रात 12 बजे से पूरे देश में lockdown है। lockdown को कर्फ्यू की तरह लेना हैं। पीएम मोदी ने कहा कि Corona महामारी की रूप ले चुका है। इसे हराने के लिए lockdown को गंभीरता से लेना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर देश में हालात काबू से बाहर हो जाएंगे। देश 21 साल पीछे चला जाएगा। Lockdown को लेकर घबराना नहीं है। बस एक ही काम करना हैं। सिर्फ घर में रहना है। जरूरी सेवाएं चालू रहेगी।  क्या बंद रहेगा और क्या चालू रहेगा। एक बार नजर डाल लेते हैं। ये सेवाएं बंद रहेंगी  किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवा को अनुमति नहीं होगी। इसमें निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, ई-रिक्शा सब बंद रहेंगे। दिल्ली में डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी। सभी दुकानें, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, वर्कशॉप, ऑफिस, गोदाम, साप्ताहिक बाजार ये सब बंद रहेंगे। इंटरस्टेट बसें, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं निलंबित रहेंगी। सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

कोरोना को ऐसे समझिए, इससे आसान कहीं नहीं मिलेगा, ज़रूर पढ़िेए

तेज़ रफ्तार से चल रही दुनिया अचानक से थम सी गई है, दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है. लोग डरे हुए हैं सहमे हुए हैं हर कोई सोच रहा है। कोरोना का यह खौफ़ आखिर कब तक दिलों को दहलाता रहेगा. दुनिया के बड़े-बड़े देशों में लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं. अंतराष्ट्रीय उड़ानें रद हो रही हैं, सरकारें परेशान हैं, कोई इलाज मिलता नहीं दिख रहा है, दिनों-दिन यह वायरस पूरी दुनिया में अपना पैर पसारता दिख रहा है। अब तक लगभग 170 देशों में कोरोना वायरस ने कोहराम बरपा कर दिया है। 11 हज़ार से अधिक लोगों की जान तक ले बैठा है यह वायरस। लेकिन अभी तक किसी को भी इस बात का अंदाज़ा नहीं है कि यह कब खत्म होगा और इसपर कंट्रोल कब तक पाया जा सकेगा। यह वायरस अभी और कितना दहशत फैलाएगा इसके बारे में कुछ भी ठीक-ठाक नहीं कहा जा सकता है। आप बेहतर जानते हैं कि कोरोना वायरस ने भारत में भी अपना कहर दिखाना शुरु कर दिया है। लेकिन भारत क्या सच में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार है। इसपर चर्चा ज़रुर होनी चाहिए. हम यहाँ भारत की कोरोना वायरस से जुड़ी हर तैयारियों की बात करेंगे, क्या खामियां हैं और क्या खूबियां हैं। इसका

22 मार्च को जनता कर्फ्यू, PM मोदी का ऐलान, घर में रहने की अपील

पीएम मोदी ने कोरोनावायरस को लेकर देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय बचाव ही हैं। इसलिए हम सबको, अपने आप को स्वस्थ रखना हैं। घर में रहना है। पीएम ने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू करना है। यानी जनता का कर्फ्यू, जनता के लिए, जनता के द्वारा। सभी लोग 22 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 9 बजे घरों में रहे। पीएम मोदी ने सभी देश वासियों से यह अपील की हैं। हालांकि जिसको बहुत जरूरी काम है, वो घर से बाहर जा सकते हैं। खुद बचे, औरों को भी बचाएं पीएम मोदी ने कहा कि कोरोनावायरस को हराना है। इसके लिए हमें जितना हो सके, घर में रहना है। खुद को स्वस्थ रखना हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपने आप को घर में रखे। इससे हम खुद भी स्वस्थ रहेंगे, साथ ही औरों को भी रख पाएंगे। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि विशेषकर बुजुर्ग घर में रहे। जिसकी उम्र 60-65 साल या इससे ज्यादा हैं, वो घरों में ही रहे। पत्रकारों, डॉक्टरों और पुलिस का करे धन्यवाद पीएम मोदी ने देशवासियों से पत्रकारों, डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों को आभार वक्त करने की बात कही हैं। पीएम ने कहा कि कोरोनावायरस से जूझ र

सिंधिया बीजेपी में, मजबूरी या मजबूती ?

ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए याद कीजिए वो दिन, जब तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर बायो को बदला था। तब मध्यप्रदेश की सिसासत में हलचल ला दी थी। ... और 10 मार्च का दिन, जिसने मध्यप्रदेश की सरकार को बदलने के वक्त की दहलीज पर ला दिया। 11 मार्च 2020 को सिंधिया द्वारा बीजेपी में शामिल होने से मध्यप्रदेश की सियासत का रायता, भोपाल से वाया जयपुर होते हुये दिल्ली तक फैल गया  जहन में बड़ा सवाल है कि, आखिर सिंधिया ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। हालांकि सिंधिया ने पत्रकार वार्ता में कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सिंधिया ने कहा कि अब कांग्रेस में रहकर देशसेवा करना संभव नहीं है। प्रदेश सरकार जिन विजनों के साथ आई थी, उस पर चल नहीं पा रही हैं। दूसरी तरफ बीजेपी में शामिल होने पर सिंधिया को बीजेपी का राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। सूत्रों से खबर आ रही हैं कि केंद्रीय मंत्री पद देने की शर्त पर कांग्रेस छोड़ी है। 'अच्छा होता, पहले चले जाते' राजस्थान सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सिंधिया का बीजेपी शामिल होने को अवसरवादी बता दि